मुख्यपृष्ठसमाचारपीएम मोदी का मुखौटा लगाकर डकैती!

पीएम मोदी का मुखौटा लगाकर डकैती!

-चोर ने दुकान से

-उड़ाए ४० स्मार्ट फोन

राजस्थान के भीलवाड़ा में चोरों ने चोरी का ऐसा `फिल्मी’ तरीका अपनाया कि पुलिस भी हैरान रह गई। आधी रात को एक मोबाइल शॉप की छत का ताला तोड़कर अंदर घुसे गैंग ने लाखों रुपए के महंगे स्मार्टफोन समेट लिए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उस चोर की हो रही है, जिसने अपनी पहचान छिपाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहन रखा था। हाथ में कटर, चेहरे पर मुखौटा और सीसीटीवी में वैâद हरकतें, इस अनोखी वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। चोरों ने करेड़ा कस्बे की मातेश्वरी मोबाइल शॉप से करीब ३५ से ४० स्मार्टफोन पार कर दिए, जिनकी कीमत ४ से ५ लाख रुपए बताई जा रही है। दुकान मालिक सुबह पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था और मोबाइल के डिब्बे खाली मिले। जांच में पता चला कि बदमाश छत के रास्ते दुकान में दाखिल हुए थे।

अन्य समाचार