मुख्यपृष्ठस्तंभउम्र ६२ मगर दिल है कि मानता नहीं

उम्र ६२ मगर दिल है कि मानता नहीं

सीमा श्रीवास्तव

उम्र ६२ साल है मगर दिल है कि मानता नहीं। अब देखिए न पूर्व मॉडल और ‘द रियल हाउसवाइव्स ऑफ बेवर्ली हिल्स’ की स्टार योलांडा हदीद एक बार फिर शादी करने जा रही हैं। ६२ वर्षीय योलांडा ने रियल एस्टेट डेवलपर और बिजनेसमैन रैंडी केंड्रिक से सगाई कर ली है। योलांडा सुपरमॉडल और पैâशन आईकॉन जीजी हदीद और बेला हदीद की मां हैं। योलांडा लंबे समय से केंड्रिक के साथ रिश्ते में थीं लेकिन उन्होंने इसे सीक्रेट रखा हुआ था। हालांकि सगाई के बारे में उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कोई भी टिप्पणी नहीं की है। रैंडी केंड्रिक, योलांडा हदीद के चौथे पार्टनर हैं। उनकी पहली शादी १९९४ से २००० तक मोहम्मद हदीद से हुई थी। कपल के तीन बच्चे हैं, जीजी, बेला और अनवर हदीद। बाद में, योलांडा ने २०११ में म्यूजिक प्रोड्यूसर डेविड फॉस्टर से शादी की, लेकिन २०१७ में उनकी शादी टूट गई। अब ६२ साल कि उम्र में एकबार फिर हदीद को इश्क चढ़ा है। वैसे बता दें कि भारत में आमिर खान भी लगभग बूढ़े हो चुके हैं मगर उन्होंने भी हाल ही में तीसरी शादी की है।
४३ साल की हैथवे का बेबी बंप
हॉलीवुड एक्ट्रेस ऐन हैथवे ने अपने फैंस को एक क्यूट वीडियो शेयर करते हुए फैंस को जबरदस्त खुशखबरी दे दी। ऑस्कर जीतने वाली इस एक्ट्रेस ने घोषणा की कि वह अपने पति एडम शुल्मन के साथ अपने तीसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेबी बंप की तस्वीर शेयर करके यह खुशी की खबर दी। ४३ साल की हैथवे ने इंस्टाग्राम पर एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह व्हाइट कलर की ढीली-ढाली ड्रेस पहने हुए हैं और बैकग्राउंड में बारबरा लुईस का गाना ‘बेबी आई एम योर्स’ बज रहा है। जैसे ही वह प्रâेम में आर्इं, उन्होंने अपने पेट से हाथ हटाकर अपना बढ़ता हुआ बेबी बंप दिखाया और फिर मुस्कुराते हुए कैैमरे से दूर चली गर्इं। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, र्`े बेबी, आई एम योर्र्स े’। ये कपल तीसरी बार पैरेंट्स बनने जा रहा है। हैथवे और शुल्मन की शादी २०१२ में हुई थी, उनके दो बेटे हैं- जोनाथन (१० साल) और जैक (६ साल)। यह घोषणा तब की गई है जब कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस की छुट्टियों के दौरान बेबी बंप के साथ तस्वीरें सामने आई थीं।

अन्य समाचार