मुख्यपृष्ठखेल४ महीने में ही रिश्ता `क्लीन बोल्ड!'

४ महीने में ही रिश्ता `क्लीन बोल्ड!’

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और सोशल मीडिया एंफ्लुएंसर आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी पर अब ब्रेकअप की चर्चाएं तेज हो गई हैं। मार्च २०२६ में सगाई करने वाले इस कपल को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दोनों के रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। चर्चा इसलिए भी गर्म है क्योंकि आकृति ने इंस्टाग्राम से पृथ्वी के साथ अपनी सभी तस्वीरें, यहां तक कि सगाई की फोटो भी डिलीट कर दी हैं और उन्हें अनफॉलो भी कर दिया है। इतना ही नहीं, एक वायरल इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने इशारों-इशारों में धोखा और झूठ जैसे गंभीर आरोप लगाए, हालांकि बाद में वह स्टोरी हटा दी गई। इन घटनाओं ने पैंâस के बीच हलचल मचा दी है। हालांकि, अभी तक न पृथ्वी शॉ और न ही आकृति अग्रवाल ने इन अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। ऐसे में फिलहाल यह पूरा मामला सिर्फ सोशल मीडिया चर्चाओं और कयासों तक ही सीमित है।

अन्य समाचार