मुख्यपृष्ठनए समाचारतोड़फोड़ करनेवाले को झटका...शिंदे गुट को दिया ‘सात ने फटका'!

तोड़फोड़ करनेवाले को झटका…शिंदे गुट को दिया ‘सात ने फटका’!

-येवला में १० में से ७ नगरसेवक दादा गुट में शामिल

सुनील ओसवाल / मुंबई

महाराष्ट्र की सियासत में कल रविवार को एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। नासिक जिले की येवला नगर परिषद में शिंदे गुट के १० में से ७ नगरसेवकों ने पार्टी नेतृत्व से नाराजगी जताते हुए दादा गुट में जाने का एलान कर दिया। इस घटनाक्रम को स्थानीय स्तर पर शिंदे गुट के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, सातों नगरसेवकों ने पूर्व सांसद समीर भुजबल की मौजूदगी में राज्य के मंत्री छगन भुजबल के संपर्क कार्यालय में बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से दादा गुट और भाजपा गठबंधन को समर्थन देने की घोषणा की। इस पैâसले से येवला की राजनीतिक तस्वीर अचानक बदल गई है। नगरसेवकों ने स्थानीय नेतृत्व की कार्यशैली पर असंतोष जताते हुए दावा किया कि लंबे समय से उनकी अनदेखी की जा रही थी।
स्थानीय स्तर पर मतभेद
पूर्व सांसद समीर भुजबल ने कहा कि राज्य स्तर पर महायुति के घटक दल साथ हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर मतभेद हो सकते हैं। उनका कहना था कि शहर के विकास को प्राथमिकता देते हुए सभी को साथ आने का निर्णय लिया गया है। येवला नगर परिषद में सात नगरसेवकों के एक साथ पाला बदलने से स्थानीय सत्ता समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं।
इस्तीफा देने को तैयार
शिंदे गुट के उप जिलाध्यक्ष अमोल शिंदे ने चेतावनी दी कि यदि निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ कथित रूप से इसी तरह का व्यवहार जारी रहा तो सातों नगरसेवक अपने पद से इस्तीफा देकर दोबारा जनता के बीच जाने को तैयार हैं।

अन्य समाचार