मुख्यपृष्ठखेलऐतिहासिक जीत पड़ी महंगी...आईसीसी ने ठोक दिया जुर्माना!

ऐतिहासिक जीत पड़ी महंगी…आईसीसी ने ठोक दिया जुर्माना!

२३ साल बाद श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में धूल चटाकर वेस्टइंडीज खुशी से झूम ही रहा था कि आईसीसी ने जश्न में खलल डाल दिया। कप्तान रोस्टन चेज की अगुवाई में टीम ने १-० से ऐतिहासिक जीत दर्ज की, लेकिन मैच में धीमी ओवर गति भारी पड़ गई। एंटीगुआ टेस्ट में तय समय से दो ओवर कम फेंकने पर आईसीसी ने टीम की मैच फीस का १० प्रतिशत जुर्माना ठोक दिया। इतना ही नहीं, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दो अहम अंक भी काट लिए। कप्तान रोस्टन चेज ने गलती स्वीकार कर ली, इसलिए मामला बिना सुनवाई के ही निपट गया। अंक कटने के बाद वेस्टइंडीज के १८ अंक और १५ प्रतिशत अंक-प्रतिशत रह गए। राहत की बात बस इतनी है कि टीम अब भी आठवें स्थान पर टिकी हुई है। यानी जीत का स्वाद मीठा था, लेकिन आईसीसी ने उसमें जुर्माने की कड़वी चाशनी भी मिला दी।

अन्य समाचार