अमिताभ श्रीवास्तव
फीफा विश्व कप केवल फुटबॉल के खेल के लिए ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर चल रही जूतमपैजार के लिए भी चर्चा में है। इधर ताजा मामलों में मिस्र और अर्जेंटीना के बीच का विवाद गरमाया हुआ है, तो उधर प्रâांस के स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बापे पर पैराग्वे की एक राजनेता के हमले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। पैराग्वे की एक महिला सीनेटर ने एम्बापे पर नस्लवादी टिप्पणी की थी और अब उल्टे उन्हीं पर मुकदमा करने की धमकी दे रही हैं। दरअसल, पिछले शनिवार पैराग्वे के खिलाफ प्रâांस की १-० की जीत के बाद सीनेटर सेलेस्टे अमरिला ने एक्स पर अपशब्दों से भरी एक तीखी टिप्पणी पोस्ट की। उनकी इन टिप्पणियों की स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कड़ी आलोचना हुई। इसके बावजूद अमरिला ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्प्रâेंस में अपने रुख पर कायम रहते हुए नया बयान दे डाला। अमरिला ने एम्बापे को ‘एक उपनिवेशित वैâमरूनियन’ बताया, जो खुद को प्रâांसीसी साबित करने की बेताब कोशिश कर रहा है। उन्होंने टूर्नामेंट के संयुक्त रूप से शीर्ष गोल करने वाले खिलाड़ी को ‘बर्बर’ तक कह दिया और यहां तक कहा कि पैराग्वे के खिलाड़ियों को उसे थप्पड़ मार देना चाहिए था। इसके जवाब में एम्बापे ने कड़े शब्दों में बयान जारी किया, ‘मैडम सेलेस्टे अमरिला, आप एक नीच महिला हैं और अपने पद के योग्य नहीं हैं।’ बस, इसी बयान के बाद अमरिला और भड़क गर्इं। उनका कहना है कि नस्लवादी टिप्पणी के लिए वह माफी मांगने को तैयार हैं, लेकिन अब एम्बापे को भी माफी मांगनी चाहिए, वरना वह उनके खिलाफ मुकदमा दायर करेंगी।
वह राक्षस की तरह खाता है
नॉर्वे का स्टार फुटबॉलर एर्लिंग हॉलैंड अपनी ताकत, फिटनेस और गोल करने की क्षमता के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। इसलिए इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि लोग कहते हैं कि वह ‘दानव की तरह खाता है।’ उसके साथी खिलाड़ी, पूर्व खिलाड़ी और प्रशंसक भी यही मानते हैं। २५ वर्षीय, ६ फीट ५ इंच लंबे स्ट्राइकर एर्लिंग हॉलैंड ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक सात गोल किए हैं और अपनी टीम को अंतिम १६ में ब्राजील पर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। अब उसका अगला मुकाबला इंग्लैंड से है और चर्चा यह है कि वह इंग्लैंड को भी उसी आक्रामक अंदाज में चुनौती देगा, जैसे वह रोजाना छह बार भोजन करता है। रिपोर्टों के मुताबिक, हॉलैंड अपने विशाल शरीर और फिटनेस को बनाए रखने के लिए रोजाना करीब ६,००० वैâलोरी का सेवन करता है। जब वह अपने गृहनगर बायरन में होता है, तो उसके पसंदीदा भोजन में चीनी व्यंजन और स्वादिष्ट पिज्जा शामिल होते हैं। व्यस्त कार्यक्रम के बीच मौका मिलते ही वह यम्मी टाइम नाम के एक टेकअवे रेस्टोरेंट पहुंच जाता है, जहां उसका पसंदीदा कबाब पिज्जा मिलता है। हॉलैंड बिना नमक और तेल के पकाया गया चिकन, पास्ता और स्वोर्डफिश, सी बास तथा सी ब्रीम जैसी मछलियां ताजी सब्जियों के साथ खाना पसंद करता है। कुल मिलाकर, उसका खान-पान किसी भालू या राक्षस जैसा बताया जाता है। अब फुटबॉल प्रेमी मजाक में कह रहे हैं कि जिस तरह हॉलैंड अपना खाना खत्म करता है, कहीं उसी तरह इंग्लैंड की टीम को भी न ‘खा जाए’।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)
