मुख्यपृष्ठसमाचारराज्यपाल आनंदी बेन ने किया टीएमयू लॉ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसके...

राज्यपाल आनंदी बेन ने किया टीएमयू लॉ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसके सिंह की पुस्तक का लोकार्पण

सामना संवाददाता / लखनऊ

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा यूनिवर्सिटी, लखनऊ के 11वें दीक्षांत समारोह से तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की भी मधुर स्मृतियां जुड़ गई हैं। यूपी की माननीया राज्यपाल आनंदी बेन ने बतौर मुख्य अतिथि एक दर्जन शैक्षणिक पुस्तकों का विमोचन किया, जिसमें तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज़ के प्राचार्य प्रो. सुशील कुमार सिंह की संपादित पुस्तक ह्यूमन एनवायरनमेंट एंड सस्टेनेबल डवलपमेंट भी शामिल है। इस पुस्तक की भूमिका असम के माननीय राज्यपाल के सलाहकार एवम् तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के विधि संकाय के डीन प्रो. हरबंश दीक्षित ने लिखी है। उल्लेखनीय है, प्रो. एसके सिंह की यह 9वीं पुस्तक है। पुस्तक ह्यूमन एनवायरनमेंट एंड सस्टेनेबल डवलपमेंट में डॉ. प्रशांत कुमार वरुण और सुश्री तान्या सागर ने बतौर सह-संपादक जिम्मेदारी का निर्वाह किया है।
पुस्तक विमोचन के बाद प्रो. सिंह बोले, यह गौरवपूर्ण पल उनके शैक्षणिक सफर का एक अविस्मरणीय पड़ाव है। अंग्रेजी में लिखित पुस्तक ह्यूमन एनवायरनमेंट एंड सस्टेनेबल डवलपमेंट पर्यावरण संरक्षण, मानव-पर्यावरण संबंधों और सतत विकास के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार की गई है। प्रो. सिंह ने उम्मीद जताई है, यह पुस्तक स्टुडेंट्सं, रिसर्चर्स, शिक्षाविदों, लॉ एक्सपर्ट्स और नीति-निर्माताओं के लिए एक उपयोगी संदर्भ ग्रंथ सिद्ध होगी। पुस्तक की भूमिका लिखने के लिए उन्होंने अपने डीन प्रो. हरबंश दीक्षित के संग-संग अपने सह-संपादकों डॉ. प्रशांत कुमार वरुण और तान्या सागर के समर्पण, उत्कृष्ट सहयोग एवम् विद्वत्तापूर्ण योगदान के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। डॉ. प्रशांत कुमार वरुण और सुश्री तान्या सागर ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ लॉ में अध्यापनरत हैं।
कॉलेज ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज़ के प्राचार्य प्रो. सुशील कुमार सिंह की झोली उपलब्धियों से लबरेज है। ह्यूमन एनवायरनमेंट एंड सस्टेनेबल डवलपमेंट के अलावा प्रो. सिंह आठ बुक्स- लॉ एंड मीडिया, इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल प्रोपर्टी लॉज़, एडमिनिस्ट्रिेटिव लॉ, प्रिंसिपल्स ऑफ क्रिमिनोलॉजी, कंप्रिहेंसिव गाइड टु सिविल प्रोसीजर कोड-1908, कंप्रिहेंसिव गाइड टु सीपीसीः थ्योरी विद मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चसं फोर लॉ स्टुडेंट्स एंड लॉ एस्प्रिेंट्स, द डॉरी पैराडॉक्स-कल्चर, सोसायटी एंड लॉ, मीडिया, प्राइवेसी एंड लॉः बेलेंसिंग फ्रीडम एंड रेगुलेशंस, कंटम्प्रेरी इश्यू इन कॉन्टिट्यूशनल मैर्ट्स लिख चुके हैं। ये पुस्तकें दिल्ली के पब्लिशर के संग-संग यूपी के पब्लिशिंग हाउसों से प्रकाशित हैं। इन पुस्तकों के अलावा प्रो. सिंह के नाम चार पेटेंट भी हैं। 20 नेशनल और इंटरनेशनल रिसर्च पेपर्स भी प्रजेंट कर चुके हैं। प्रो. सिंह कॉलेज ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज़ में प्राचार्य के अतिरिक्त यूनिवर्सिटी में चीफ प्रॉक्टर के पद पर भी आसीन है।

अन्य समाचार