मुख्यपृष्ठनए समाचारवर्ल्ड हेरिटेज ओलिंपियाड-2026 का शुभारंभ

वर्ल्ड हेरिटेज ओलिंपियाड-2026 का शुभारंभ

अनिल मिश्र / पटना

बिहार की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से नई पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से वर्ल्ड हेरिटेज ओलिंपियाड-2026 के शुभारंभ के अवसर पर गया कॉलेज के प्रेमचंद सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक एवं लेट्स इंस्पायर बिहार के मुख्य संरक्षक विकास वैभव ने कहा कि प्राचीन काल में सैकड़ों वर्षों तक बिहार सम्पूर्ण भारत के ज्ञान, संस्कृति और शासन का केंद्र रहा है। आज भी राज्य के अनगिनत धरोहर स्थल उसके गौरवशाली इतिहास के साक्षी हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी विरासत से प्रेरणा लेकर उसके संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। इस बीच मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव ने कहा कि वर्ल्ड हेरिटेज ओलिंपियाड केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का प्रभावी अभियान है। उन्होंने बिहार के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षकों से बड़ी संख्या में इसमें भाग लेने की अपील करते हुए “आइए, मिलकर प्रेरित करें बिहार” का संदेश दिया।ओलिंपियाड के प्रेसिडेंट डॉ. अनंताशुतोष द्विवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है, जबकि पुरस्कार वितरण समारोह विश्व धरोहर सप्ताह (19 से 25 नवंबर) के दौरान आयोजित होगा। विद्यालय, महाविद्यालय, जिला एवं राज्य स्तर के टॉपर्स के साथ उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थानों, प्राचार्यों और हेरिटेज कॉर्डिनेटर्स को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार के गांवों में हजारों ऐतिहासिक धरोहर स्थल मौजूद हैं, जिनकी जानकारी नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।गया कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सतीश सिंह चंद्र ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि गया कॉलेज के लिए यह गौरव की बात है कि वर्ल्ड हेरिटेज ओलिंपियाड-2026 का शुभारंभ यहां से हो रहा है। महाविद्यालय के अधिकाधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।गया जिला ओलिंपियाड समन्वयक धीरेन्द्र केशरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए ओलिंपियाड के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन आकाश गिरी एवं आभाष कुमार ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर टिकारी ओलिंपियाड समन्वयक हिमांशु शेखर, धरोहर मित्र आशी प्रीत, मखदुमपुर के हेरिटेज कॉर्डिनेटर कुंदन प्रभाकर तथा लेट्स इंस्पायर बिहार के अनेक समन्वयक एवं शिक्षाविद उपस्थित थे।

अन्य समाचार