मुख्यपृष्ठनए समाचारमिस यूनिवर्स झारखंड-2026 की विजेता प्रतिभागी दीपाली रिया झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...

मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 की विजेता प्रतिभागी दीपाली रिया झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलीं

 अनिल मिश्र / रांची

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 खिताब की विजेता प्रतिभागी दीपाली रिया ने मुलाकात किया। दरअसल, मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दीपाली रिया को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री के समक्ष दीपाली रिया ने विगत 29 मार्च को रांची में आयोजित मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 प्रतियोगिता का खिताब जीतने तक के सफर एवं अनुभवों को साझा किया।इस बीच उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए पिछले एक वर्ष से अधिक समय से उन्होंने निरंतर कड़ी मेहनत की। इस दौरान रैंप वॉक, ग्रूमिंग क्लास और इंटरव्यू की विशेष तैयारी पूरी ईमानदारी और लगन के साथ की थी।वही वे स्टील सिटी बोकारो की निवासी हैं।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दीपाली रिया की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 का ताज अपने नाम कर दीपाली रिया ने झारखंड के साथ-साथ पूरे बोकारो जिला का मान बढ़ाया है। इनकी सफलता आने वाले समय में अन्य प्रतिभागियों को प्रेरित करेगी।इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड प्रतिभा का धनी राज्य रहा है। यहां के प्रतिभागियों ने कई मौकों पर राज्य का गौरव बढ़ाया है।

अन्य समाचार