मुख्यपृष्ठग्लैमरसवाल सुनकर अटक गईं मन्नारा बोलीं- नो कमेंट!

सवाल सुनकर अटक गईं मन्नारा बोलीं- नो कमेंट!

-पैपराजी ने आमिर खान की फिल्म ‘३ इडियट्स’ का जिक्र करते हुए उनकी राय जाननी चाही, लेकिन मन्नारा सवाल सुनकर असहज नजर आईं। कुछ पल सोचने के बाद उन्होंने साफ कहा, ‘मुझे इस बारे में नहीं पता, इसलिए मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती।’

‘बिग बॉस १७’ से सुर्खियां बटोरने वाली मन्नारा चोपड़ा इन दिनों अपने एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। गोवा में आयोजित एक इवेंट के दौरान उनसे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को लेकर सवाल पूछा गया। पैपराजी ने आमिर खान की फिल्म ‘३ इडियट्स’ का जिक्र करते हुए उनकी राय जाननी चाही, लेकिन मन्नारा सवाल सुनकर असहज नजर आईं। कुछ पल सोचने के बाद उन्होंने साफ कहा, ‘मुझे इस बारे में नहीं पता, इसलिए मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती।’ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ यूजर्स ने उन्हें जानकारी न होने पर ट्रोल किया, जबकि कई लोगों ने उनका बचाव करते हुए कहा कि हर व्यक्ति का हर मुद्दे पर जानकारी होना जरूरी नहीं है। अब यह वीडियो इंटरनेट पर बहस का नया विषय बन गया है।

अन्य समाचार