मुंबई का चौंकाने वाला वीडियो वायरल
सामना संवाददाता / मुंबई
शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में फल की दुकान पर रखे फलों के बीच चूहे घूमते और उन्हें कुतरते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि चूहों द्वारा कुतरे गए फलों को फेंकने के बजाय ग्राहकों को बेचा जा रहा है।
यह वीडियो मुंबई के बोरीवली पश्चिम इलाके का बताया जा रहा है। हालांकि संबंधित दुकान और स्थान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो सामने आने के बाद नागरिकों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि फल स्वास्थ्य के लिए खरीदे जाते हैं, लेकिन दुकानों में इस तरह की लापरवाही ग्राहकों की जान जोखिम में डाल सकती है।
चूहों के संपर्क में आए फल उनकी लार, मूत्र और मल से दूषित हो सकते हैं, जिससे संक्रमण पैâलने की आशंका रहती है। नागरिकों ने मुंबई महानगरपालिका और खाद्य एवं औषधि प्रशासन से मामले की तत्काल जांच कर दोषी दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
