मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिईमानदारीपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वाह ही राष्ट्र प्रेम- चीफ केसी पांडे

ईमानदारीपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वाह ही राष्ट्र प्रेम- चीफ केसी पांडे

सामना संवाददाता / नाशिक

हर व्यक्ति को अपने राष्ट्र के प्रति प्रेम रखना चाहिए, क्योंकि यह देश की एकता, शांति और विकास की नींव है। राष्ट्र प्रेम का अर्थ सिर्फ नारे लगाना नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारीपूर्वक निर्वाह करना है।
90 वर्ष पुराने भोसला मिलिटरी कॉलेज से संबद्ध सेंट्रल हिंदू मिलिट्री स्कूल में आयोजित रामदांडी प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेरणादायक संबोधन देते हुए भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े निजी रत्न एवं खनिज संग्रहालय गारगोटी म्यूजियम के संस्थापक चीफ केसी पांडे ने उक्त बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि हमें ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना से कार्य करना चाहिए और देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। मां और मातृभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर हैं। इसलिए हमें मातृभूमि की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
सनातन धर्म पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सनातन धर्म शाश्वत और अनादि मार्ग है, जो सदा से है और जिसका कोई आदि या अंत नहीं है। इसकी प्रमुख विशेषताएं सार्वभौमिक सत्य, कर्म सिद्धांत और मोक्ष हैं। यह संपूर्ण मानवता और प्रकृति के कल्याण की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि आज देश और दुनिया के युवा अपनी प्राचीन संस्कृति, मूल्यों और जड़ों की ओर तेजी से लौट रहे हैं। यह जुड़ाव केवल आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि मानसिक शांति, जीवन प्रबंधन और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन समिति से जुड़े अनेक मान्यवर, वक्ता, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

अन्य समाचार