मुख्यपृष्ठग्लैमर‘ये बेवकूफ कौन है?'

‘ये बेवकूफ कौन है?’

-खेसारी लाल पर भड़कीं मलाइका

-उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘ये लोग हैं कौन? और ये आदमी कौन है? वाहियात!’ इतना ही नहीं, कमेंट में उन्होंने फिर लिखा, ‘ये बेवकूफ कौन है, क्या इसके लिए पोज देना इतना जरूरी था?’

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव एक इवेंट में पहुंचे तो कैमरे से ज्यादा चर्चा एक आवारा कुत्ते की हो गई। पोज देने से पहले टीम ने कुत्ते को वहां से घसीटकर हटा दिया, जबकि खेसारी चुपचाप खड़े रहे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मलाइका अरोड़ा का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘ये लोग हैं कौन? और ये आदमी कौन है? वाहियात!’ इतना ही नहीं, कमेंट में उन्होंने फिर लिखा, ‘ये बेवकूफ कौन है, क्या इसके लिए पोज देना इतना जरूरी था?’ मलाइका की तीखी प्रतिक्रिया के बाद इंटरनेट दो खेमों में बंट गया। एक ओर लोग पशुओं के साथ हुए व्यवहार पर नाराजगी जता रहे हैं, तो दूसरी ओर कई यूजर्स खेसारी का बचाव करते हुए कह रहे हैं कि गलती उनकी टीम की थी। अब यह मामला सोशल मीडिया पर बहस का नया मुद्दा बन गया है।

अन्य समाचार