आपके सितारे

डॉ.आदित्य नारायण मिश्र
ज्योतिषाचार्य, वेदाचार्य,

मेष: समय प्रतिकूल है। कार्यस्थल पर सतर्क रहें। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। वृषभ: नए कार्य करने के शुभ संकेत मिल रहे हैं। समाज में नया कार्य करने का अवसर मिल सकता है। मिथुन: काफी समय से रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। मानसिक उलझनें रहेगी, लेकिन व्यर्थ की बात पर ध्यान न दें। कर्क: शिक्षा और करियर में उन्नति होगी। अपने बौद्धिक क्षमता का सही सदुपयोग करके अपने जीवन में मान-सम्मान हासिल करेंगे। सिंह: काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नए व्यवसाय में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। कन्या: यदि आप भूमि भवन और संपत्ति खरीदने के लिए सोच रहे हैं तो समय आपके लिए बहुत ही अनुकूल है। सफलता आपको मिल जाएगी। तुला: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा के योग है। वृश्चिक: किसी को उधार न दें। लेन-देन में सावधानी जरूर बरतें। नौकरी में प्रमोशन यदि चाहते हैं तो प्रयत्न जरूर करें। धनु: सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहें। अपने खान-पान पर नियंत्रण जरूर रखें। मकर: आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी पुरानी समस्या का समाधान मिलेगा। कुंभ: कार्य क्षेत्र में आपकी बुद्धि और कौशल की तारीफ होगी, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। मीन: आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त हो सकता है।

अन्य समाचार