मुख्यपृष्ठनए समाचारटिकारी ने खो दिया अपना एक युवा समाजसेवी

टिकारी ने खो दिया अपना एक युवा समाजसेवी

अनिल मिश्र / पटना

बिहार प्रदेश के गया जिला अंतर्गत नगर परिषद टिकारी के उपसभापति एवं युवा समाजसेवी स्वर्गीय सागर कुमार के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। उनका निधन केवल उनके परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरे टिकारी अनुमंडल एवं समाज की अपूरणीय क्षति है।यह उक्त बातें टिकारी अनुमंडल वैश्य चेतना समिति के सचिव और पंचानपुर रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष अमित कुमार ने कही। स्वर्गीय सागर कुमार समाज सेवा, जनकल्याण और मानवता के प्रति पूर्णतः समर्पित थे। कोरोना महामारी के कठिन दौर में उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना जरूरतमंद लोगों की सेवा की। वे नियमित रूप से रक्तदान करते थे तथा सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते थे। नगर परिषद के उपसभापति के रूप में उन्होंने टिकारी के विकास और जनहित के लिए अनेक सराहनीय कार्य किए, जिन्हें सदैव स्मरण किया जाएगा। मात्र 32 वर्ष की आयु में उनका इस प्रकार हम सभी को छोड़कर चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है। उनका सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पण हमेशा लोगों के हृदय में जीवित रहेगा। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं साहस दें।

अन्य समाचार

चंचल मन