मुख्यपृष्ठसमाचारऔर अंततः एक मंत्री पद बचाने के लिए भाजपा ने लिया एक...

और अंततः एक मंत्री पद बचाने के लिए भाजपा ने लिया एक एमएलसी का लिया इस्तीफा

अनिल मिश्र / पटना

रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश की कुर्सी पर मंडराता संकट अब टलता हुआ नजर आ रहा है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने उनका मंत्री पद बचाने के लिए अपने विधान पार्षद देवेश कुमार से कुर्बानी ली है उन्होंने अब से थोड़ी देर पहले सभापति अवधेश नारायण सिंह से मिलकर विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक देवेश कुमार की जगह दीपक कुमार को विधान परिषद भेजने की तैयारी है।इस बीच खबर है कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निवास में बैठक के बाद फैसले पर सहमति बनी। देवेश कुमार के बचे हुए कार्यकाल के लिए दीपक कुमार विधान परिषद भेजे जा रहे हैं। वैसे 16 मार्च 2027 तक देवेश कुमार का कार्यकाल तक है।

अन्य समाचार