मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिओमकारेश्वर स. गृ. संस्था कमेटी के पंचवर्षीय चुनाव में केरुबा कट्टे...

ओमकारेश्वर स. गृ. संस्था कमेटी के पंचवर्षीय चुनाव में केरुबा कट्टे पैनल की एकतरफा विजय

-बिल्डिंग के सभासदों ने पूरे पैनल पर जताया फिर से विश्वास

सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई, मालाड-पूर्व ओमकार SRA में ओमकारेश्वर सोसाइटी B-1 के बहुचर्चित संचालन समिति के पंचवर्षीय चुनाव (2026-2031) में केरुबा कट्टे के पैनल ने प्रचंड मतों से एकतरफा बाजी मारते हुए सोसाइटी के मेंबर्स के विश्वास को कायम रखा है। गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से सोसाइटी को प्रशासक द्वारा चलाया जा रहा था, क्योंकि कई शिकायतकर्ताओं ने संचालन समिति के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे उसके बाद से तय समय पर चुनाव न होने से क़ोई संचालन समिति अस्तित्व में नहीं थी। हालांकि, शिकायतकर्ताओं द्वारा की गई शिकायत के बावजूद सोसाइटी मेंबर्स ने जिस तरह से केरुबा कट्टे के पैनल पर विश्वास जताया वो यह साबित करता है कि ‘सांच को आंच नही’।
सोसाइटी संचालन समिति में सभी जीते हुए उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं-केरुबा कट्टे, भरत भोगले, दयानंद घोसलकर, शान्तिदेवी गुप्ता, दीपक जाधव, संतोष बसक, प्रज्योत चावड़कर, सुरेश हलम, रहीमुल्ला अकबर अली, समीर शेख, चंद्रकांत नाईक, मंगला नाईक, चतर सिंह राजपूत, विलास तेली, सुवर्णा परब, गोकुला माली और मोहन ठाकुर, जीते हुए सभी उम्मीदवारों को त्रिभुवन विश्वकर्मा, डॉ. हरीश्चंद्र यादव, एड. सुभाष यदुवंशी, एड. ओमप्रकाश मिश्र, कृपाशंकर यादव, अंजेश विश्वकर्मा, अश्विन वाघे, संदीप यादव, आकाश सोनी आदि ने बधाई दी है।

अन्य समाचार