मुख्यपृष्ठग्लैमरफिल्म निर्माता के फार्म हाउस पर शुभ चिंतकों का जमघट

फिल्म निर्माता के फार्म हाउस पर शुभ चिंतकों का जमघट

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

फिल्मी दुनियां में नये चेहरों को मौका देकर उन्हें सम्मान दिलाने वाले फिल्म निर्माता नितिन मवाणी के इगतपुरी फार्महाउस पर उनके शुभ चिंतकों का जन शैलाब उमड़ पड़ा। मौका था उनके जन्मदिन की बधाई देने वालों का।जिसमें कुछ देशी तथा कुछ विदेशी मेहमान थे।जयराज प्रोडक्शन तथा दीपक आर्ट बैनर तले फिल्मों का निर्माण करने वाले श्री मवाणी ने फिल्म इलाका (धर्मेंद्र, माधुरी दीक्षित, मिथुन) फिल्म रामगढ़ के शोले, जिसमें ओरिजनल गब्बर सिंह (अमजद खान) थे बाकी सभी फिल्म कलाकारों के डूप्ली केट ने इस फिल्म में अभिनय किया था ।जिसमें अमिताभ बच्चन, देवानंद, अनिल कपूर तथा गोविंदा के डूप्लीकेट शामिल थे। फिल्म बलवान में सुनील शेट्टी को पहला मौका तथा दिव्या भारती, मुकुल देव, एवं दिव्या दत्ता को अपनी फिल्म में मौका देकर उनके अभिनय की नई पहचान दिलाई ।उन्होंने अब तक 10 हिंदी फिल्म तथा चार मराठी फिल्मों का निर्माण किया जैसे इलाका, बलवान, रामगढ़ के शोले,इसकी टोपी उसके सर, सुरक्षा ,अनुराधा,इम्तिहान ,राम और श्याम, मुद्दा ,अब बस, तथा चार मराठी फिल्म ( भागम भाग,नाइट स्कूल, पिपाणी तथा अंकुश )का निर्माण किया। फिल्म अभिनेत्री दिव्या भारती तथा दिव्या दत्ता को पहला मौका दिया। इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर (इंपा) के पूर्व उपाध्यक्ष तथा सेंसरबोर्ड एडवाइजरी कमेटी के पूर्व सदस्य श्री नितिन मवाणी के इगतपुरी मानवडे गांव भावली डैम के पास नितसर फार्म हाउस पर प्रसंशको तथा शुभचिंतकों ने आकर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं।

अन्य समाचार