मुख्यपृष्ठनए समाचारआधी रात मोदी की रील पर मचा बवाल; युवाओं में उबाल... एक...

आधी रात मोदी की रील पर मचा बवाल; युवाओं में उबाल… एक सुर में बोले जेन-जी – मोदी मांगें देश से माफी!

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी राजनीतिक बहस छिड़ गई है। नीट आंदोलन और छात्रों के विरोध से जुड़े बयान के बाद कई युवाओं और विपक्षी समर्थकों ने सरकार की आलोचना की। इसकी के साथ ही देश के `जेन-जी’ ने एक सुर में पीएम मोदी से माफी की मांग की है।
बता दें कि शुक्रवार आधी रात पीएम मोदी सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर प्रदर्शनकारी छात्रों को `भटके हुए बच्चे’ बताते हुए उन्हें माफ करने की बात कही है। उनके इस सेल्फी वीडियो के बाद बवाल मच गया है। कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने `एक्स’ पर पीएम मोदी के वीडियो को साझा करते हुए लिखा, `लो कर लो बात। देश उनसे माफी मांगने को कह रहा है, इन्होंने देश को माफ कर दिया।’ कांग्रेस नेताओं का कहना है कि नीट परीक्षा पेपर लीक और धांधली के कारण लाखों छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। सरकार को अपनी विफलताओं के लिए छात्रों से माफी मांगनी चाहिए और उन पर पुलिसिया कार्रवाई करने के बजाय उनकी मांगों को पूरी पारदर्शिता के साथ हल करना चाहिए।
`स्टूडेंट्स को आपके माफी की जरूरत नहीं’
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने `एक्स’ पर पोस्ट करते हुए बयान जारी किया। राहुल ने पीएम मोदी के माफ करने वाले वीडियो को लेकर उनको निशाने पर लिया और कहा कि भारत के छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए।
`पीएम विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं’
कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया `माफ करने’ वाला बयान देश के युवाओं का अपमान है और अब प्रधानमंत्री की `इंस्टाग्राम सभाएं’ किसी को गुमराह नहीं कर सकतीं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री `विक्टिम कार्ड खेल’ रहे हैं।
रील पर ही माफ करोगे या केस भी वापस लोगे?
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया वीडियो पर पलटवार करते हुए सीधा सवाल दागा है कि क्या यह दया और सहानुभूति का संदेश सिर्फ रील्स तक सीमित रहेगा या फिर प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज पुलिस मुकदमे भी वापस लिए जाएंगे।

अन्य समाचार