मुख्यपृष्ठग्लैमरपति को भी सुननी पड़ी खरी-खोटी

पति को भी सुननी पड़ी खरी-खोटी

-कियारा के इंटीमेट सीन पर मचा बवाल!
यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ का गाना ‘तबाही’ रिलीज होते ही कियारा आडवाणी सोशल मीडिया पर छा गईं। लेकिन इस बार वजह उनकी तारीफ नहीं, बल्कि गाने में दिखे बोल्ड और इंटीमेट सीन्स बने। ट्रोर्ल्स ने कियारा को जमकर निशाना बनाया और मामला इतना बढ़ गया कि पति सिद्धार्थ मल्होत्रा की इंस्टाग्राम पोस्ट तक पहुंच गया। कियारा के जन्मदिन पर शेयर की गई सिद्धार्थ की प्यारी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कुछ यूजर्स ने आपत्तिजनक टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं। हालांकि, फैंस ने भी ट्रोर्ल्स को करारा जवाब देते हुए कियारा का खुलकर बचाव किया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सवाल उठाया कि जब शादीशुदा अभिनेता इंटीमेट सीन करते हैं तो उन्हें कुछ नहीं कहा जाता, लेकिन कियारा को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है? इस पूरे विवाद ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है।

अन्य समाचार