मुख्यपृष्ठग्लैमरएक्ट्रेस होना पड़ा भारी!

एक्ट्रेस होना पड़ा भारी!

-मृणाल का छलका दर्द
-मृणाल का मानना है कि सही इंसान तक पहुंचने के लिए गलत रिश्तों से गुजरना भी जरूरी होता है, क्योंकि तभी समझ आता है कि रिश्ते में वास्तव में क्या चाहिए।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने अपनी लव लाइफ को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने फैंस को चौंका दिया। एक इंटरव्यू में मृणाल ने बताया कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने सिर्फ इसलिए रिश्ता खत्म कर दिया क्योंकि वह उनकी एक्ट्रेस वाली जिंदगी को स्वीकार नहीं कर पाया। मृणाल के मुताबिक, उसने साफ कह दिया था कि वह उनके साथ नहीं रह सकता। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपने एक्स को दोष देने के बजाय उसकी परवरिश और रूढ़िवादी सोच को इसकी वजह बताया। मृणाल का मानना है कि सही इंसान तक पहुंचने के लिए गलत रिश्तों से गुजरना भी जरूरी होता है, क्योंकि तभी समझ आता है कि रिश्ते में वास्तव में क्या चाहिए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि अगर उनका रिश्ता आगे बढ़ता और बच्चे होते, तो दोनों की अलग-अलग सोच उन्हें कन्फ्यूज कर देती। अब मृणाल अपने करियर पर पूरा फोकस कर रही हैं।

अन्य समाचार