खिलाड़ियों ने रचा इतिहास
ग्लासगो। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स २०२६ में १ अगस्त का दिन भारत के लिए बेहद खास रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। बॉक्सिंग में प्रीति पंवार ने महिला ५४ किलोग्राम वर्ग में गोल्ड जीतकर भारत का खाता खोला। इसके बाद जैस्मिन लंबोरिया ने ५७ किलोग्राम वर्ग में मिशेला वॉल्श को हराकर दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। पैरा एथलेटिक्स की एफ५७ शॉट पुट स्पर्धा में भी भारत का दबदबा देखने को मिला, जहां सोमन राणा ने गोल्ड और शुभम जुयाल ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं, जूडो में दिल्ली के हर्ष सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ काट्ज को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महज ८ साल की उम्र से जूडो शुरू करने वाले हर्ष ने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया। उनकी जीत पर परिवार में जश्न मनाया गया और हर्ष ने अपना गोल्ड मेडल मां बबली को समर्पित किया। भारत की पदक तालिका लगातार मजबूत होती जा रही है।
