मुख्यपृष्ठखेलमैदान पर दिखी भारत-पाक की दोस्ती! सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मैदान पर दिखी भारत-पाक की दोस्ती! सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इंग्लैंड में खेली जा रही ‘द हंड्रेड’ लीग के मुकाबले के बाद जेमिमा ने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से पहले हाथ मिलाया और फिर उन्हें गले भी लगा लिया।

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव का असर भले ही लंबे समय से क्रिकेट मैदान पर दिखाई दे रहा हो, लेकिन इस बार भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रीग्स ने कुछ ऐसा किया, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी। इंग्लैंड में खेली जा रही ‘द हंड्रेड’ लीग के मुकाबले के बाद जेमिमा ने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से पहले हाथ मिलाया और फिर उन्हें गले भी लगा लिया। दोनों खिलाड़ियों की यह तस्वीर और वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गई। जहां कुछ लोगों ने इसे खेल भावना की शानदार मिसाल बताया, वहीं कुछ यूजर्स ने इसे लेकर सवाल भी उठाए। गौरतलब है कि हाल के वर्षों में भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में भारतीय टीम की ‘नो हैंडशेक’ नीति चर्चा में रही है। ऐसे में जेमिमा और फातिमा की यह मुलाकात इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बन गई है।

अन्य समाचार