मुख्यपृष्ठसमाचारसुल्तानपुर में एक और कत्ल, खेत में मिला प्रौढ़ का रक्तरंजित शव

सुल्तानपुर में एक और कत्ल, खेत में मिला प्रौढ़ का रक्तरंजित शव

-वारदात की तह में भूमि विवाद, पांच नामजद; केस दर्ज

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

अयोध्या परिक्षेत्र के सुल्तानपुर जिले में आए दिन हत्या की वारदातें सामने आ रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को बल्दीराय थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में एक प्रौढ़ की हत्या कर उसका रक्तरंजित शव खेत में फेंके जाने का मामला सामने आया है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है।घटनाक्रम के अनुसार, बल्दीराय थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर में शनिवार सुबह खेत में शव पड़े होने की सूचना एक बच्चे के माध्यम से ग्रामीणों को मिली। शव की पहचान रामसुंदर कोरी (65) के रूप में हुई। मृतक की आंख के पास चोट के निशान तथा मुंह से खून निकलता हुआ पाया गया।सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक चारु निगम, क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतक के पुत्र शिवनाथ की तहरीर पर बल्दीराय पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस उपाधीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपियों की तलाश जारी है।

अन्य समाचार