`लॉक अप २’ का हर एपिसोड किसी न किसी बड़े खुलासे की वजह से चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में शो में आकांक्षा चौधरी ने अपनी जिंदगी का एक ऐसा दर्दनाक अनुभव साझा किया। आकंक्षा ने बताया कि ब्यूटी पेजेंट की तैयारी के दौरान उन्हें ट्रेनिंग और कपड़ों के लिए आर्थिक मदद की जरूरत थी। इसी दौरान उन्होंने इंडस्ट्री से जुड़े एक प्रभावशाली व्यक्ति से सहायता मांगी। उस शख्स ने उनके सामने एक चौंकाने वाली शर्त रखी। उनके अनुसार, ‘उन्होंने मुझसे कहा कि मैं तुम्हें पैसे दे दूंगा। लेकिन बदले में तुम्हें मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने होंगे।’ आकांक्षा ने यह भी दावा किया कि उस शख्स ने कहा था, ‘एक महीने में कम-से-कम ५ से ६ बार मेरे साथ संबंध बनाने होंगे।’
