मुख्यपृष्ठनए समाचारमुख्यमंत्री फडणवीस की चापलूसी  में मंत्री पाटील ने सारी हदें की पार!.....

मुख्यमंत्री फडणवीस की चापलूसी  में मंत्री पाटील ने सारी हदें की पार!.. ‘देवभाऊ’ कोई साधारण इंसान नहीं, उनमें दैवीय शक्ति है

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तारीफ में भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री चंद्रकांत पाटील ने ऐसा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने चापलूसी की सारे हदें पार कर दी। पुणे में आयोजित ‘देवभाऊ’ नामक पुस्तक के विमोचन समारोह में चंद्रकांत पाटील ने मुख्यमंत्री फडणवीस की जमकर प्रशंसा करते हुए उन्हें साधारण व्यक्ति नहीं, बल्कि दैवीय शक्ति से संपन्न बताया। कहा कि फडणवीस में दैवीय शक्ति है।
पाटील ने अपने भाषण में कहा कि देवेंद्र फडणवीस को दैवीय शक्ति प्राप्त है और वह सामान्य व्यक्ति नहीं हैं। उनके इस बयान के बाद विपक्ष को भाजपा पर हमला करने का नया मुद्दा मिल गया है। राजनीतिक गलियारों में इसे मुख्यमंत्री फडणवीस की खुलकर की गई ‘चापलूसी’ के तौर पर देखा जा रहा है।
‘देवभाऊ’ की तारीफ में पढ़े कसीदे
पुणे में आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में चंद्रकांत पाटील ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के राजनीतिक सफर और उनके पैâसलों का उल्लेख करते हुए उनकी जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस बेहद कम उम्र में राजनीतिक सफलता हासिल करने वाले नेताओं में से एक हैं। उन्होंने महज २७ वर्ष की उम्र में महापौर का पद संभाला और बाद में राज्य महापौर परिषद के अध्यक्ष भी रहे। पाटील ने कहा कि फडणवीस ने अपने राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पैâसले लिए हैं और उनके नेतृत्व में राज्य में कई बड़े काम किए जा रहे हैं।
‘दैवीय शक्ति’ वाले बयान पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
चंद्रकांत पाटील का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब वह स्वयं एक अन्य विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने दावा किया था कि दिल्ली पुलिस ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के आंदोलन स्थल पर जाकर वहां पड़े पत्थरों को इकट्ठा कर रही है और उन पत्थरों से फिंगरप्रिंट लेकर आरोपियों की पहचान की जा रही है। उनके इस दावे पर विपक्ष ने भी निशाना साधा था।
अब मुख्यमंत्री फडणवीस की तारीफ करते हुए उन्हें ‘दैवीय शक्ति’ प्राप्त होने का बयान देने के बाद चंद्रकांत पाटील एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गए हैं।

अन्य समाचार