अनिल मिश्र / पटना
बिहार राज्य के नगर निकायों के सफाई कर्मचारियों के विगत तीन दिनों से जारी हड़ताल के कारण शहर, बाजारो में कूड़े का अम्बार लगा हुआ है, वर्षात के मौसम में साफ़- सफाई नहीं होने से सड़कों, गालियों में गंदगी से आमजन त्राहि- त्राहि कर रहे हैं। इस बीच इन सभी बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, दामोदर गोस्वामी, शिव कुमार चौरसिया, टिंकू गिरी, अरुण कुमार पासवान, सुनील कुमार पासवान, मुन्ना मांझी आदि ने कहा कि बिहार सहित गया नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के अनिश्चित कालीन हड़ताल के कारण संपूर्ण शहर कूडे की ढेर से नरक में तब्दील है, आमजनों के घरों में कूड़े रखे हुए है, घर- घर कूडे वाली गाड़ी नहीं पहुंचने से लोगों के घरों के डस्टबीन भरे पड़े हुए हैं।इस बीच इन सभी नेताओं ने कहा कि सफाईकर्मी ठेके के बदले स्थाई नौकरी सहित अन्य मांगों को लेकर विगत तीन दिनों से हड़ताल पर हैं। नेताओं ने बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा से अविलंब सूबे के नगर निकायों में चल रहे सफाईकर्मीयों के अनिश्चित कालीन हड़ताल को अविलंब समाप्त कराने की मांग की है।
