मुख्यपृष्ठग्लैमरदर्द में हैं मिसेस देवरकोंडा!

दर्द में हैं मिसेस देवरकोंडा!

-दर्द के बावजूद रश्मिका ने अपना सकारात्मक अंदाज बरकरार रखा और मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने खुद कभी आराम नहीं किया, इसलिए शायद भगवान ने उन्हें जबरदस्ती ब्रेक दे दिया।

रश्मिका ने सोशल मीडिया पर शेयर की हेल्थ अपडेट
रश्मिका मंदाना पर किस्मत ने ऐसा ब्रेक लगाया कि फैंस भी हैरान रह गए। शादी के महज ७ महीने बाद अब एक्ट्रेस गंभीर चोट की वजह से दर्द में हैं। खबरों के मुताबिक, फिल्म मायसा के डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान उनकी राइट हिप का टेंडन अपनी जगह से अलग हो गया। अब हालात ऐसे हैं कि उनके लिए ठीक से चलना-फिरना, पैर उठाना और सामान्य एक्टिविटी करना भी मुश्किल हो गया है। कई दिनों तक चुप रहने के बाद रश्मिका ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की और बताया कि वह नहीं चाहती थीं कि चोट की खबर बाहर आए। हालांकि, दर्द के बीच भी उनका हौसला कम नहीं हुआ। उन्होंने मजाक में कहा कि शायद भगवान ने उन्हें जबरदस्ती आराम करने का मौका दे दिया। फिलहाल वह घर पर रिकवरी कर रही हैं, पजल्स सॉल्व कर रही हैं और जल्द से जल्द सेट पर वापसी का इंतजार कर रही हैं। पैंâस भी उनकी जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

अन्य समाचार