-दिनदहाड़े होटल में मचाया तांडव! हफ्ता नहीं मिला तो की तोड़फोड़, यात्रियों-व्यापारियों में दहशत
जेदवी
ठाणे रेलवे स्टेशन (पश्चिम) परिसर में दिनदहाड़े हुई गुंडागर्दी की सनसनीखेज वारदात ने स्टेशन क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हजारों यात्रियों की आवाजाही वाले इस बेहद व्यस्त इलाके में एक बदमाश खुलेआम हाथ में चॉपर (कोयता) लेकर प्रसिद्ध वैâनन होटल में घुस गया और जमकर उत्पात मचाया। कुछ ही मिनटों तक चले इस तांडव ने होटल में मौजूद ग्राहकों, कर्मचारियों और आसपास के व्यापारियों में दहशत पैâला दी।
पुलिस जांच के अनुसार, मुख्य आरोपी की पहचान देशमुख उर्फ ‘कोयता भाई’ के रूप में हुई है। शुरुआत में वह ‘िंरकू’ नामक व्यक्ति को तलाशते हुए होटल में घुसा और जोर-जोर से चिल्लाते हुए उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। जब वह नहीं मिला तो आरोपी ने अपना गुस्सा होटल की संपत्ति पर उतार दिया। चॉपर लहराते हुए उसने कुर्सियां, टेबल, कांच के शीशे और अन्य सामान तोड़ डाले। इस दौरान होटल मैनेजर से दो हजार रुपए की रंगदारी भी मांगी गई। विरोध करने पर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी गई।
सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल
हजारों यात्रियों की आवाजाही वाले स्टेशन परिसर में दिनदहाड़े हथियारबंद गुंडे का उत्पात पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय व्यापारियों ने स्थायी पुलिस गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
