मुख्यपृष्ठनए समाचारपुलिस भर्ती अभ्यर्थियों पर भड़के गिरीश महाजन...केस दर्ज हुआ तो नौकरी भूल...

पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों पर भड़के गिरीश महाजन…केस दर्ज हुआ तो नौकरी भूल जाओ!.. कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे थे युवा

सुनील ओसवाल / मुंबई

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गिरीश महाजन एक बार फिर अपने तीखे तेवरों को लेकर सुर्खियों में हैं। जलगांव में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के आंदोलन के दौरान महाजन का गुस्सा वैâमरे में वैâद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे युवाओं को मंत्री ने कड़े शब्दों में फटकार लगाते हुए साफ चेतावनी दी कि अगर आंदोलन के दौरान आप पर पुलिस केस दर्ज हो गया, तो पुलिस विभाग में भर्ती होने का सपना अधूरा रह जाएगा।
दरअसल, जलगांव के छत्रपति शिवाजी महाराज जिला क्रीड़ा संकुल में तैयार किए गए नए सिंथेटिक ट्रैक पर अभ्यास करनेवाले अभ्यर्थियों से प्रवेश शुल्क १५० रुपए से बढ़ाकर सीधे ६०० रुपए कर दिया गया। शुल्क में इस भारी बढ़ोतरी के विरोध में युवाओं ने पहले जिला प्रशासन और जिला क्रीड़ा अधिकारी को ज्ञापन देकर शुल्क ३०० रुपए करने की मांग की थी। लेकिन कोई निर्णय नहीं होने पर नाराज अभ्यर्थियों ने सीधे मंत्री गिरीश महाजन के जनसंपर्क कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया।
धरने के कारण सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ और स्थिति तनावपूर्ण बन गई। पहले मंत्री महाजन ने आंदोलनकारियों में से तीन-चार प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए कार्यालय में बुलाया, लेकिन छात्रों ने अंदर जाने से इनकार करते हुए सड़क पर ही आंदोलन जारी रखने की बात कही। इसके बाद मंत्री स्वयं कार्यालय से बाहर आए और आंदोलनकारियों से आमने-सामने बातचीत की। इसी दौरान महाजन का पारा चढ़ गया।
आंदोलन के तरीके पर जताई नाराजगी
उन्होंने आंदोलन की शैली पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि सड़क जाम करना गलत तरीका है। उन्होंने युवाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस आंदोलन में किसी पर आपराधिक मामला दर्ज हुआ तो भविष्य में पुलिस भर्ती के लिए अयोग्य घोषित होने की नौबत आ सकती है।

अन्य समाचार