मुख्यपृष्ठनए समाचार‘धनुष-बाण' पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

‘धनुष-बाण’ पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सामना संवाददाता / मुंबई

शिवसेना पक्ष, ‘धनुष-बाण’ चुनाव चिह्न और गद्दार विधायकों की अयोग्यता से जुड़े मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। बुधवार, ५ अगस्त को दोपहर २ बजे सुनवाई शुरू होगी। सोमवार को समयाभाव के कारण सुनवाई नहीं हो पाई थी। इसके बाद शिवसेना की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) सूर्यकांत से इस मामले को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया था। सिब्बल के अनुरोध पर सीजेआई ने बुधवार को सुनवाई के लिए हामी भर दी। आज की सुनवाई पर पूरे महाराष्ट्र की नजरें टिकी हैं, क्योंकि इससे शिवसेना के भविष्य और चुनाव चिह्न का पैâसला जुड़ा है।
-शिवसेना पक्ष, ‘धनुष-बाण’ चुनाव चिह्न और गद्दार विधायकों की अयोग्यता का मामला
-सुप्रीम कोर्ट में ३ वर्षों से लंबित

पिछले ३ वर्षों से शिवसेना पक्ष, ‘धनुष-बाण’ चुनाव चिह्ल और गद्दार विधायकों की अयोग्यता से जु़ड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। कई बार सुनवाई टलने के बाद पिछले हफ्ते इस पर बहस शुरू हुई। उस दौरान कपिल सिब्बल ने शिवसेना की तरफ से दलीलें रखीं। उनकी बाकी दलीलें मंगलवार को होनी थीं, लेकिन समय न मिलने के कारण टल गर्इं। सुनवाई के दौरान सीजेआई ने खुद पूछा कि क्या इस मामले को बुधवार को लिया जाए। इस पर सिब्बल ने कहा कि इसे प्राथमिकता से सुना जाए। सीजेआई ने कहा कि पहले मिसलेनियस मामले निपटाने होंगे। इस पर सिब्बल ने कहा कि अगर दोपहर २ बजे समय मिल जाए तो सुनवाई हो जाएगी, वरना हमेशा की तरह हमें फिर इंतजार करना पड़ेगा। यह मामला शिवसेना से विधायकों की गद्दारी के बाद चुनाव आयोग द्वारा पार्टी और ‘धनुष-बाण’ चिह्न एकनाथ शिंदे गुट को देने और १६ विधायकों की अयोग्यता याचिका से जुड़ा है। शिवसेना ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

अन्य समाचार