मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिवरिष्ठ समाजसेवी तथा पूर्व शिक्षक रामनाथ सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

वरिष्ठ समाजसेवी तथा पूर्व शिक्षक रामनाथ सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

सामना संवाददाता / जौनपुर 

जनपद के तेजी बाजार स्थित वीरशादपुर गांव के मूल निवासी, वरिष्ठ समाजसेवी तथा पूर्व शिक्षक रामनाथ सिंह का पिछले दिनों मुंबई से सटे मीरा रोड में 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनके पुत्र ओमप्रकाश सिंह और रवि प्रकाश सिंह एंबुलेंस से उनके पार्थिव शरीर को पहले गांव और फिर काशी के मणिकर्णिका घाट ले गए, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
आज राज रीयल्टी के संचालक एवं बिल्डर सुरेश सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी रत्नाकर मिश्रा, उद्योगपति एवं समाजसेवी ब्रह्मदेव सिंह, भाजपा जिला महामंत्री कमलेश दुबे, ग्राम प्रधान भरसथ बिपिन सिंह तथा राजू दुबे ने उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, उनकी पुत्री सुनीता सिंह, न्यायाधीश जयप्रकाश सिंह, डॉ. राजन सिंह तथा उद्योगपति जितेंद्र सिंह ने उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और श्रद्धांजलि अर्पित की।

अन्य समाचार

महंगाई