मुख्यपृष्ठग्लैमरक्या सीक्रेट वेकेशन पर हैं हर्षवर्धन और संजीदा?

क्या सीक्रेट वेकेशन पर हैं हर्षवर्धन और संजीदा?

तस्वीरों ने मचाई हलचल

क्या हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख के बीच सिर्फ दोस्ती है या फिर कुछ और? सोशल मीडिया पर इन दिनों यही सवाल सबसे ज्यादा चर्चा में है। हाल ही में दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुणे के एक ही रिसॉर्ट से तस्वीरें शेयर कीं, जिसके बाद पैंâस की उत्सुकता और बढ़ गई। तस्वीरों में दोनों साथ नजर नहीं आए, लेकिन लोकेशन, बैकग्राउंड और माहौल इतना मिलता-जुलता था कि लोगों ने दोनों के साथ होने के कयास लगाने शुरू कर दिए। कमेंट सेक्शन में भी यूजर्स लगातार पूछ रहे हैं कि क्या दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से दोनों के अफेयर की चर्चाएं भी सोशल मीडिया पर होती रही हैं। हालांकि, हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख ने अपने रिश्ते को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल, उनकी ये पोस्ट इंटरनेट पर गॉसिप का नया हॉट टॉपिक बन चुकी है।

अन्य समाचार