मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिमहाराजा अग्रसेन की भूमिका में मुकेश खन्ना

महाराजा अग्रसेन की भूमिका में मुकेश खन्ना

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

महाराजा अग्रसेन के जीवन, उनके आदर्शों, सामाजिक समरसता और लोक कल्याण की भावना पर आधारित फिल्म महाराजा अग्रसेन का निर्माण शुरू हो गया है।
श्याम फिल्म प्रोडक्शन बैनर तले निर्माणाधीन फिल्म महाराजा अग्रसेन में महाभारत सीरियल में भीष्म पितामह की भूमिका निभाने वाले मुकेश खन्ना महाराजा अग्रसेन की भूमिका निभा रहे हैं।
शन्नी अग्रवाल के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के निर्माता डॉ. श्याम अग्रवाल तथा पुरुषोत्तम अग्रवाल हैं, जबकि सह-निर्माता डॉ. सुमन अग्रवाल हैं।
महाराजा अग्रसेन के जीवन पर आधारित फिल्म के निर्माण के उद्देश्य पर डॉ. सुमन अग्रवाल बताती हैं कि इस फिल्म का निर्माण युवा पीढ़ी को महाराजा के आदर्शों से अवगत कराना है।
इस फिल्म के निर्माण को लेकर समाज में बहुत उत्साह है। बड़े पर्दे पर प्रदर्शित होने वाली तथा समाज को गौरवान्वित करने वाली इस फिल्म का अग्रवाल समाज तथा देशवासियों को बेसब्री से इंतजार है।

अन्य समाचार