मुख्यपृष्ठसमाचारभदोही में आवारा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की इलाज के...

भदोही में आवारा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की इलाज के दौरान मौत

-घर से किराने का सामान लेने निकले थे मां -बेटे
-वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान हुई मौत

सामना संवाददाता / भदोही

उत्तर प्रदेश के भदोही से एक दर्दनाक खबर आई है। आवारा सांड के हमले में बाइक सवार माँ -बेटा घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था जहाँ शनिवार को दोनों की मौत हो गई।
गोपीगंज कोतवाली के पर्वतपुर गांव निवासी
प्रियांशु सिंह अपनी माँ विनीता सिंह के साथ शुक्रवार शाम करीब 07:30 बजे बाइक से किराने की दुकान पर सामान लेने जा रहे थे। अमवां में दुकान के सामने पहुंचते ही वहां मौजूद आवारा पशुओं के झुण्ड से एक सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। सांड के हमले से दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान लोग बीच बचाव को भी पहुंचे, लेकिन तब तक उन्हें काफी चोट लग चुकी थी।
हादसे में घायल हुए माँ-बेटे को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने दोनों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
प्रियांशु के पिता जनार्दन सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की करीब दस वर्ष पहले ही मौत हो चुकी थी। प्रियांशु मां बाप की इकलौती संतान था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी।

अन्य समाचार