मुख्यपृष्ठनए समाचारसुल्तानपुर में गूंजा वंदेमातरम...हर घर तिरंगा अभियान!

सुल्तानपुर में गूंजा वंदेमातरम…हर घर तिरंगा अभियान!

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

जश्न ए आजादी की तैयारियां सुल्तानपुर शहर में जोरों पर हैं। बुधवार को पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल के संयोजन में ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान के अन्तर्गत नगर क्षेत्र में स्थित समस्त ऐतिहासिक स्थलों,शहीद स्मारकों व प्रतिमा स्थलों की साफ-सफाई और माल्यार्पण कर महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गयी।
बीजेपी जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य में पालिकाध्यक्ष ने इस अवसर पर बताया कि इस हर घर तिरंगा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करतेहुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है तथा शहीदों की प्रतिमा स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान के साथ ही माल्यार्पण कार्यक्रम देश को स्वतन्त्रता दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने का विशेष अवसर है, जिसके तहत नगर के शहीद स्मारकों, प्रतिमाओं व शहीद झंडा चबूतरा, शहीद उद्यान सुन्दरलाल गुप्त, सभागार स्थित काकोरी कांड के शहीदों एवं स्व. राम नरेश त्रिपाठी की प्रतिमा, बारात घर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा, जल-कल परिसर में महात्मा गंधी की प्रतिमा, सुपर मार्केट में महात्मा गांधी एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा, सुभाष मार्केट में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, आजाद पार्क में चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा, जिला पंचायत परिसर स्थित शहीदों की प्रतिमा एव श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, तिकोनिया पार्क स्थित बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर एवं स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा आदि स्थलों पर अभियान चलाकर सफाई आदि कराते हुए प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने आम जनमानस से अपील की कि सभी अपने-अपने घरों पर तिरंगा ध्वज अवश्य फहरायें व १३ अगस्त को प्रातः ११ बजे तिकोनिया पार्क से प्रारम्भ की जाने वाली वृहद् स्तर पर आयोजित ‘‘तिरंगा यात्रा’’ में सम्मिलित हों। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, जगजीत सिंह छंगू, डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, जिला महामंत्री अयोध्या वर्मा, संदीप सिंह नगर मंडल अध्यक्ष रीना जायसवाल एवं नगर मंडल पदाधिकारीगण तथा पालिका के सभासद रमेश सिंह टिन्नू, गिरीश कुमार मिश्र, दिनेश चौरसिया, मनीष जायसवाल, अरविंद यादव, विजय जायसवाल, प्रवीण मिश्र, रणजीत सिंह संत, रवि अग्रहरि, प्रदीप जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

अन्य समाचार