मुख्यपृष्ठनए समाचारचतरा में टेरर फंडिंग में 13 दोषी करार

चतरा में टेरर फंडिंग में 13 दोषी करार

अनिल मिश्र / रांची

झारखंड प्रदेश में चतरा जिले के अन्तर्गत टेरर फंडिंग मामले में तेरह आरोपी को दोषी करार दिए गये हैं। इस बाबत 18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई होगी l झारखंड क की राजधानी रांची में स्थित एनआईए की विशेष कोर्ट ने फैसला सुनाया हैl दरअसल, चतरा के टंडवा स्थित मगध आम्रपाली कोल परियोजना से टेरर फंडिंग का यह मामला जुड़ा हुआ हैl कोर्ट ने मामले में आम्रपाली परियोजना सीसीएल के जीएम अजीत कुमार ठाकुर को रिहा कर दिया। वहीं एक आरोपी का मामला अलग से चल रहा है। यह मामला लेवी वसूली, आपराधिक साजिश और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन को आर्थिक सहायता पहुंचने से जुड़ा हुआ है। एनआईए ने टंडवा थाने में दर्ज इस केस को 13 फरवरी 2018 को टेकओवर किया था। इस मामले में सोलह आरोपी ट्रायल फेस कर रहे थेlएनआइए ने जांच के दौरान यह पाया है कि सीसीएल, पुलिस, उग्रवादी व शांति समिति के बीच समन्वय से टेरर फंडिंग हो रही थी। तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) को फंड देने की पुष्टि हुई है। टीपीसी को लेवी देने के लिए ही उसने ऊंची दर पर मगध और आम्रपाली प्रोजेक्ट से कोयला ढुलाई का ठेका लिया थाl

अन्य समाचार