मुख्यपृष्ठनए समाचारवाराणसी में डॉ. लंकेश बापू की श्री शिव कथा का भव्य आयोजन

वाराणसी में डॉ. लंकेश बापू की श्री शिव कथा का भव्य आयोजन

 सामना संवाददाता / वाराणसी

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर स्थित मल्टी पर्पज हॉल में 5 सितंबर से 11 सितंबर तक देश के प्रख्यात कथावाचक डॉ. लंकेश बापू की श्री शिव कथा का भव्य आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक प्रदीप कुमार प्रहलाद भाई पटेल ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्गीय प्रहलाद भाई माधवदास पटेल की पुण्य स्मृति में आयोजित इस कथा को सुनने के लिए गुजरात से बड़ी संख्या में शिव भक्त गांधीनगर से 3 सितंबर को रात 11 बजे गांधीनगर कैपिटल, बनारस एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना होंगे। 11 सितंबर को कथा के उपरांत बस द्वारा शिव भक्त अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री शिव कथा में उत्तर प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, नई दिल्ली तथा अन्य प्रदेशों से भी भारी संख्या में विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे।

अन्य समाचार