राजेश सरकार / प्रयागराज
अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फूलपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फूलपुर थाना क्षेत्र में हुए गोकशी मामले के वांछित (फरार) आरोपी मुसुफ उर्फ सफिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कस्बा फूलपुर के ग्राम जमीलाबाद का रहने वाला है।
पुलिस कमिश्नर और एडिशनल पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार, यह कार्रवाई की गई। डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) और एडीसीपी गंगानगर के पर्यवेक्षण तथा एसीपी फूलपुर के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया था। बुधवार को फूलपुर पुलिस, एसओजी और गंगानगर जोन की सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुबारकपुर मोड़ के पास से मुसुफ उर्फ सफिक को दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ विधिक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा जा रहा है।
क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला 4 अगस्त 2026 का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि फूलपुर क्षेत्र के ग्राम माली का पूरा खंसार स्थित एक घर में कुछ लोग गोकशी कर गाय का मांस बेच रहे हैं। इस सूचना पर फूलपुर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अख्तर के घर पर दबिश दी थी। मौके से पुलिस ने दो महिला आरोपियों को 3 किलोग्राम गोमांस और एक चापड़ (धारदार हथियार) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।
दर्ज है गोवध निवारण अधिनियम का मुकदमा
इस घटना के संबंध में थाना फूलपुर में मुकदमा अपराध संख्या 229/2026 के तहत उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5/8 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस पहले ही दो महिलाओं समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज चुकी है। मुसुफ इस केस में वांछित चल रहा था। आरोपी को पकड़ने वाली संयुक्त टीम में शेषनाथ पाल (प्रभारी निरीक्षक, फूलपुर) सुखचैन तिवारी (उपनिरीक्षक व प्रभारी, एसओजी एवं सर्विलांस सेल, गंगानगर) एवं उनकी टीम। इसके अलावा देवेशचंद (उपनिरीक्षक) कप्तान (कांस्टेबल) एवं सूरज (कांस्टेबल) शामिल थे।
