मुख्यपृष्ठस्तंभजेल में मर गए इमरान?

जेल में मर गए इमरान?

-पत्रकार के दावे से पाकिस्तान में भूचाल, सेना को देना पड़ा जवाब
-तीन वरिष्ठ सैन्य सूत्रों का हवाला देकर पत्रकार का सनसनीखेज दावा, स्वतंत्र पुष्टि नहीं; स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर बुधवार को ऐसा सनसनीखेज दावा सामने आया, जिसने पूरे पाकिस्तान की राजनीति में भूचाल ला दिया। वरिष्ठ पाकिस्तानी पत्रकार वजाहत सईद खान ने दावा किया कि पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान से जुड़े तीन वरिष्ठ अधिकारियों ने आशंका जताई है कि जेल में बंद इमरान खान शायद अब जीवित नहीं हैं। हालांकि, पत्रकार ने खुद साफ किया कि इस जानकारी की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
दावे के सामने आते ही सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इमरान की सेहत और सुरक्षा को लेकर सवालों की बाढ़ आ गई। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (झ्ऊघ्) लंबे समय से परिवार और निजी डॉक्टरों को उनसे नियमित मिलने देने की मांग करती रही है। इसी वजह से इस अपुष्ट दावे ने पुराने संदेहों को और हवा दे दी।
मामला इसलिए भी बेहद संवेदनशील है, क्योंकि जेल में रहते हुए इमरान की सेहत पहले भी चर्चा में रही है। जनवरी में झ्ऊघ् ने आरोप लगाया था कि उनकी बीमारी और मेडिकल जांच को लेकर सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही।
इस बीच अमेरिकी सांसदों के एक द्विदलीय समूह ने विदेश मंत्री मार्को रुबियो से इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की सेहत, सुरक्षा और स्थिति का स्वतंत्र आकलन कराने का मुद्दा पाकिस्तान के सामने उठाने को कहा है।
फिलहाल, इमरान की मौत की कोई विश्वसनीय या आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इस एक दावे ने पाकिस्तान में फिर वही बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है-आखिर जेल के भीतर इमरान खान की वास्तविक स्थिति क्या है?

अन्य समाचार