मुख्यपृष्ठनए समाचारजलजीवन मिशन के ठेकेदारों का सरकार के खिलाफ हल्लाबोल!.. अर्धनग्न होकर मांगा...

जलजीवन मिशन के ठेकेदारों का सरकार के खिलाफ हल्लाबोल!.. अर्धनग्न होकर मांगा बकाया भुगतान

सुनील ओसवाल / मुंबई

नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के आंदोलन के बाद अब महाराष्ट्र में ठेकेदारों का आक्रोश सरकार के सामने है। नागपुर में जलजीवन मिशन के तहत काम करने वाले ठेकेदारों ने बुधवार को संविधान चौक पर अर्धनग्न प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। ठेकेदारों का आरोप है कि पिछले दो वर्षों से किए गए काम का करोड़ों रुपए का भुगतान लंबित है, लेकिन सरकार की ओर से उन्हें लगातार आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में ‘निधि द्या, केलेल्या कामाचे पैसे द्या’ जैसे नारे लिखी तख्तियां लेकर सरकार से बकाया भुगतान तत्काल जारी करने की मांग की। ठेकेदारों का कहना है कि जब योजनाओं के लिए समय पर सरकारी निधि ही उपलब्ध नहीं कराई गई, तो काम में हुई देरी का जिम्मेदार उन्हें वैâसे ठहराया जा सकता है? ठेकेदारों ने काम में देरी के नाम पर लगाए गए जुर्माने को रद्द करने और पहले वसूले गए दंड की राशि वापस करने की मांग की है। इसके अलावा जलजीवन मिशन की सभी योजनाओं को बिना किसी दंड के दिसंबर २०२८ तक समय विस्तार देने की मांग भी उठाई गई है।
नागपुर से मुंबई तक आंदोलन की चेतावनी
संविधान चौक पर अर्धनग्न प्रदर्शन कर ठेकेदारों ने सरकार को आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। दिसंबर २०२८ तक बिना दंड समयवृद्धि, लोकवर्गणी कटौती वापस लेने और पूर्ण योजनाओं के अंतिम बिल चुकाने की मांग की गई। मांगें नहीं मानी गर्इं तो आंदोलन नागपुर से मुंबई तक ले जाने का ऐलान किया।

अन्य समाचार