मुख्यपृष्ठनए समाचारमाउंटेन मैन दशरथ मांझी के समाधि से निकला तिरंगा यात्रा

माउंटेन मैन दशरथ मांझी के समाधि से निकला तिरंगा यात्रा

 अनिल मिश्र / पटना

पूरे देश भर में स्वतंत्रता दिवस आगमन की धूम है। स्वतंत्रता दिवस वैसे पन्द्रह अगस्त को मनाई जाएगी। लेकिन हर घर तिरंगा फहराने का अभियान पूरे देश भर में जारी है।इसी बीच बिहार प्रदेश के गया जिला अंतर्गत मोहड़ा प्रखंड के गहलौर गांव के रहने वाले और अपनी पत्नी के खातिर पहाड़ का सीना चीरकर रास्ता बनाने वाले माउंटेन मैन यानी पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी के समाधि स्थल से आज भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर मोहड़ा प्रखंड प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं, जीविका दीदियों और स्थानीय ग्रामीणों की भागीदारी में निकली इस यात्रा से पूरे गेहलौर क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का माहौल बन गया।इस बीच हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय और देश के वीर जवानों के सम्मान में जमकर नारे लगाए। देशभक्ति के नारों से ऐतिहासिक गेहलौर घाटी गूंज उठी। यात्रा में युवाओं और छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।इस तिरंगा यात्रा के दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को याद किया गया। लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। बाबा दशरथ मांझी की समाधि स्थल से निकली इस तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पूर्व गेहलौर की धरती पर राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति का संदेश दिया।इस तिरंगा यात्रा में मोहड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी अदिति कुमारी, बलिराम मांझी, विधायक प्रतिनिधि मोहड़ा सह प्रखंड अध्यक्ष हम (सेकुलर), प्रमुख पति गया यादव, गेहलौर मुखिया रंजीत सिंह राणा, दरियापुर पंचायत के नरेश पंडित, दक्षिणी कजूर मुखिया पिंटू दास सहित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

अन्य समाचार