योगेश कुमार सोनी / पूर्वी दिल्ली
ईस्टर्न रेंज की ट्रैफिक पुलिस ने इस बार कांवड़ यात्रा को बेहद बेहतर और सुचारु ढंग से संभाला। पूरी यात्रा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया, जिसके चलते न तो कोई बड़ा ट्रैफिक जाम लगा और न ही कांवड़ यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा।
कांवड़ यात्रा में ट्रैफिक पुलिस की बेहतर व्यवस्था, नहीं लगा जाम
कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान ईस्टर्न रेंज की ट्रैफिक पुलिस ने अपनी तैयारियों और मुस्तैदी का शानदार उदाहरण पेश किया। यात्रा शुरू होने से पहले ही संवेदनशील मार्गों और प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। कांवड़ियों के सुरक्षित आवागमन के साथ-साथ आम वाहन चालकों की आवाजाही को भी सुचारु बनाए रखा गया।ट्रैफिक पुलिस की लगातार निगरानी, रूट मैनेजमेंट और मौके पर त्वरित कार्रवाई के कारण इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति नहीं बनी। पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के बीच बेहतर तालमेल बनाकर पूरी यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने भी ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की सराहना की। अधिकारियों के निर्देशन में पूरी टीम ने दिन-रात ड्यूटी कर यह सुनिश्चित किया कि कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और आम जनता को भी आवागमन में दिक्कत का सामना न करना पड़े।
हमारी पूरी टीम ने उन मुख्य स्थलों पर अपनी सक्रियता बनाई रखी, जहां जाम लगने की स्थिति बनी रहती थी, लेकिन हमने पहले ही व्यवस्था को दुरुस्त रखा। मेरे सभी टीआई व बाक़ी पूरी टीम ने लगातार काम किया, जिससे हम कांवड यात्रा सफल बना पाए। इसके अलावा सभी मीडियाकर्मियों ने हमारे दिशा-निर्देशों को मीडिया के माध्यम से लोगों को पहुंचाया, जिससे जनता सभी रुट डॉयवर्जन की जानकारी प्राप्त कर पाई।-के.रमेश, डीसीपी (ईस्टर्न रेंज)
