रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गोरेगांव-पूर्व में आदिवासियों के लिए महावीर इंटरनेशनल द्वारा स्नेह भोज का आयोजन किया गया। महावीर इंटरनेशनल की प्रवक्ता वीरा सुमन जैन से उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 9अगस्त को मुंबई की अंधेरी, पवई, मुंबई, पनवेल सहित विभिन्न इकाइयों द्वारा आदिवासियों के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गोरेगांव-पूर्व में आयोजित कार्यक्रम में 5 नंबर से पालकी यात्रा निकाली गई, जो 9 नंबर में समाप्त हुई। उसके बाद यूनिट नंबर 16 आरे अस्पताल के सामने आदिवासी परिवारों के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया गया, जहां भारी संख्या में लोगों ने स्नेह भोज का आनंद उठाया। इस अवसर पर अंधेरी टीम के वीर सदस्य मनीष, नरेश संघवी, अमित जैन, आर जी राव, विनोद ठाकुर, वीरा, इशिका जैन सहित समाज के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
