-संजीदा ने खोला ग्लैमर का राज
संजीदा शेख इन दिनों अपनी खूबसूरती या ग्लैमरस लुक से नहीं, बल्कि दमदार किरदारों को लेकर अपनी बेबाक सोच से सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने साफ कर दिया है कि अब उनका फोकस घंटों मेकअप कराने और सिर्फ खूबसूरत दिखने पर नहीं, बल्कि कैमरे के सामने अपनी अदाकारी का दम दिखाने पर है। उनका कहना है कि टीवी के दौर में जरूरत से ज्यादा मेकअप के चलते कई बार उनका असली चेहरा तक नजर नहीं आता था। अब वह अपने लुक को नेचुरल रखते हुए किरदार को प्राथमिकता देती हैं। संजीदा के मुताबिक, हर किरदार की अपनी जरूरत होती है। अभिनेत्री का फंडा बिल्कुल साफ है कि वैनिटी वैन में ‘ये लगा दो, वो लगा दो’ से ज्यादा जरूरी है पर्दे पर ऐसी परफॉर्मेंस देना, जिसे देखकर दर्शक तालियां बजाने पर मजबूर हो जाएं।
