मुख्यपृष्ठनए समाचारसेलिब्रेशन के जश्न में मची खलबली... बर्थडे केक में मरी हुई छिपकली!.....

सेलिब्रेशन के जश्न में मची खलबली… बर्थडे केक में मरी हुई छिपकली!.. ११ लोग अस्पताल में भर्ती

सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई से सटे नालासोपारा से एक चौंकादेनेवाली खबर सामने आई है। यहां बच्चे के बर्थडे सेलिब्रेशन का जश्न उस वक्त डर में बदल गया, जब केक के अंदर से मरी हुई छिपकली निकली। नालासोपारा की एक बिल्डिंग में केक खाने के बाद छोटे बच्चों समेत ११ लोग बीमार पड़ गए। सभी को इलाज के लिए विजयलक्ष्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से केक खाने को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, नीलकंठेश्वर बिल्डिंग में एक छोटी बच्ची का जन्मदिन मनाया जा रहा था। केक बिल्डिंग के सामने स्थित एक डेयरी की बेकरी से खरीदा गया था। मेहमान जब केक खा रहे थे तभी एक टुकड़े में मरी हुई छिपकली दिखी। इसे देखकर वहां मौजूद लोग तुरंत घबरा गए। केक खाने के कुछ देर बाद कई लोगों को उल्टी, चक्कर और पेट दर्द की शिकायत हुई। कुल ११ लोगों को तत्काल इलाज के लिए विजयलक्ष्मी अस्पताल ले जाया गया।
बेकरी की जांच शुरू
स्थानीय प्रशासन ने बेकरी से केक और अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। बेकरी में बेची जाने वाली अन्य चीजों के सेफ्टी स्टैंडर्ड की भी जांच की जा रही है। अभी तक अधिकारियों की ओर से मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, भर्ती सभी मरीजों की हालत अब स्थिर है। मरीजों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं। परिवार का आरोप है कि खराब और गंदे केक की वजह से ही तबीयत बिगड़ी। सवाल यह भी है कि केक बनाने और पैकेजिंग के दौरान मरी हुई छिपकली केक के अंदर वैâसे पहुंची। फूड प्वाइजनिंग का असली कारण जानने के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

अन्य समाचार