-बोले, `जाओ मां से पूछो तुम्हारा पिता कौन है?’
-अन्नामलाई बोले, मर्यादा टूटी, पुलिस में शिकायत दर्ज
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
तमिलनाडु की सियासत में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन की मुख्यमंत्री दलपति विजय की मां को लेकर की गई टिप्पणी ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।
दरअसल, एक प्रेस कॉन्प्रâेंस के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री विजय अपने विरोधियों से पूछ रहे हैं कि आपके पिता कहां हैं। लेकिन अगर वह विधानसभा में पूछेंगे कि आपके पिता कहां हैं, तो आपको वैâसे पता चलेगा? आप घर जाइए और अपनी मां से पूछ लीजिए कि आपके पिता कौन हैं। इस मामले को लेकर नैनाार नागेंद्रन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। भाजपाई के इस शर्मनाक बयान को लेकर अब सोशल मीडिया पर लोगों ने भाजपा नेता की आलोचना करते हुए पार्टी से सवाल पूछा है कि आखिर भाजपाई कब सुधरेंगे। पूर्व आईपीएस अधिकारी और बीजेपी के ही तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के.अन्नामकाई ने नैनार नागेंद्रन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ऐसी थर्ड क्लास राजनीति नहीं करनी चाहिए।
