मुख्यपृष्ठखेलअफेयर या सिर्फ दोस्ती?..श्वेता संग रिश्ते पर विशाल ने तोड़ी चुप्पी

अफेयर या सिर्फ दोस्ती?..श्वेता संग रिश्ते पर विशाल ने तोड़ी चुप्पी

‘खतरों के खिलाड़ी १५’ से बाहर होने के बाद विशाल आदित्य सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर लंबे समय से उनका नाम अभिनेत्री श्वेता तिवारी के साथ जोड़ा जाता रहा है। कभी दोनों के अफेयर तो कभी शादी की खबरों ने गॉसिप का बाजार गर्म किया, लेकिन अब विशाल ने इन चर्चाओं पर खुलकर नाराजगी जाहिर की है। एक इंटरव्यू में विशाल ने सोशल मीडिया पर अफवाह पैâलाने वालों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर कोई सामने आकर उनके और श्वेता के रिश्ते को लेकर बात करेगा तो वह उसे ‘मजा चखा देंगे’। विशाल ने साफ किया कि श्वेता उनकी बेहद अच्छी दोस्त हैं और उनके रिश्ते को अफवाहों से कोई फर्क नहीं पड़ता। यानी गॉसिप चलती रहे, दोस्ती अपनी जगह कायम है!

अन्य समाचार