सामना संवाददाता / मुंबई
श्रावण मास भगवान शिव की आराधना और भक्ति का पावन महीना माना जाता है। इस दौरान शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है। इसी धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारतीय सद्विचार मंच की ओर से पिछले कई वर्षों से श्रावण मास में महारुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में रविवार, 16 अगस्त 2026 को दहिसर पूर्व स्थित श्री सद्विचारेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ महारुद्राभिषेक संपन्न हुआ।
सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चले महारुद्राभिषेक में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का अभिषेक किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
