मुख्यपृष्ठग्लैमरदूसरे प्यार में भी टूटी तारा!.. प्यार में कंट्रोल चाहती थी एक्ट्रेस

दूसरे प्यार में भी टूटी तारा!.. प्यार में कंट्रोल चाहती थी एक्ट्रेस

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का रिश्ता करीब एक साल चला, लेकिन फिर अचानक ब्रेकअप की खबरों ने सबको चौंका दिया। सबसे ज्यादा चर्चा एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट की हुई, जहां तारा को स्टेज पर एपी ढिल्लों ने किस किया था और वीर भी वहां मौजूद थे। इसके बाद दोनों के रिश्ते में दरार की बातें सामने आर्इं। हालांकि, सिर्फ इसी घटना को ब्रेकअप की वजह मानना सही नहीं होगा। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि रिश्ते के दौरान तारा और वीर की लाइफस्टाइल और आसपास की चीजों में बदलाव चाहती थीं। एक रिपोर्ट्स ने तो तारा को `डॉमिनेटिंग’ कहा था और बताया था वो वीर पहाड़िया के आसपास की हर चीज बदलना चाहती थीं। वैसे आपको बता दें एक्ट्रेस और आदर जैन ने २०१९ में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। २०२० में जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। हालांकि, उनका रिश्ता चार-पांच साल तक रहा, लेकिन २०२३ में तारा और आदर का ब्रेकअप हो गया। अब तारा दूसरे प्यार में असफल रही हैं और उनका दिल एक बार फिर टूट गया है..!

अन्य समाचार